Jaunpur News: पेशी के लिए ले जाते समय आरोपी हथकड़ी खिसका कर फरार, पुलिस के फुले हाथ पांव

Jaunpur News: पेशी के लिए ले जाते समय आरोपी हथकड़ी खिसका कर फरार, पुलिस के फुले हाथ पांव

जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र के छेड़खानी व एससी/ एसटी एक्ट के मामले में आरोपी रोहित उर्फ राहुल बिंद पेशी पर ले जाते हथकड़ी खिसका कर फरार हो गया। पुलिस ने पीछा कर उसे कुछ दूरी पर गिरफ्तार किया।

खेतासराय निवासी अनुसूचित जाति की लड़की अपने ननिहाल शाहगंज में रहकर पढ़ाई करती थी उसने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि 30 मई को रात जब वह शौच के लिए घर से निकली तभी रास्ते में सूरज, रोहित निवासी ग्राम सुरिस व एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस विवेचना में दुराचार का मामला नहीं मिला। पुलिस ने छेड़खानी व अन्य धाराओं में केस डायरी दाखिल की। आरोपी जेल में है। मंगलवार को जेल से दीवानी न्यायालय लाया गया था। कचहरी में दूसरे तल पर सीढ़ी पर चढ़ते समय वह हथकड़ी खिसका कर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। साभार ए यू।

फाइल फोटो

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने