चूल्हे की पुताई के दौरान सर्पदंश से महिला की मौत,मौत के बाद भी शव का करा रहे थे झाड़ फूंक

चूल्हे की पुताई के दौरान सर्पदंश से महिला की मौत,मौत के बाद भी शव का करा रहे थे झाड़ फूंक

आजमगढ़ । जिले के रौनापार थाना क्षेत्र स्थित सुदनीपुर गांव में सर्पदंश से विवाहिता की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मिट्टी से बने चूल्हे की पुताई कर रही थी, तभी विषैला सर्प ने उसे डंक मार दिया। महिला की तीन वर्ष पहले शादी हुई थी। महिला की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हुआ है।

सांप काटने से विवाहिता की मौत

जानकारी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के सुदनीपुर गांव निवासी संगीता देवी (23) पत्नी चंदन शर्मा बुधवार सुबह लगभग 9:00 बजे मिट्टी से बने चूल्हे की पुताई कर रही थी। तभी विषैला सर्प ने उसे डंक मार दिया। परिजनों को जानकारी हुई तो आनन फानन में अस्पताल ले गए। परंतु शरीर में जहर पूरी तरह फैल चुका था। जिससे संगीता देवी की मौत हो गई।

मौत के बाद भी शव का कर रहे झाड़ फूंक

संगीता और चंदन की शादी लगभग 3 वर्ष पूर्व हुई थी। उसका 1 साल का पुत्र रिशव है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौत के बाद भी शव को अपने घर रखकर झाड़ फूंक व दवा इलाज के चक्कर में पड़े हैं। वहीं आस पास क्षेत्र के लोग मौत की सूचना पाकर उसके घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया। साभार डीबी।

फाइल फोटो 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने