जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर छिनैती करने वाले अपराधियों के हौसले बुलंद है। तीन दिनों में तीन घटनाओं को अंजाम देते आ रहे है। शनिवार की रात एक बार फिर पल्सर सवार बदमाशों ने एक चाय पान के विक्रेता को जगाकर तमंचा सटा दिया।
उसके पास से मोबाइल व जेब में रखा चार हजार रुपया लूटकर फरार हो गए। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गयी है।
थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुर बरखण्डी निवासी रवि यादव नौपेड़वा बाजार से सटे उत्तर तरफ बने राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर लोहे की गुमटी रख चाय, पान, गुटका व ठंडा बोतल बेचने का कार्य करता है। शनिवार रात्रि 12 बजे रवि गुमटी के सामने तख्ता पर सोया था तभी पल्सर सवार दो बदमाश पहुंच गए। उसे नींद से जगाकर असलहे के बल पर दुकान खोलवाया। बदमाशों ने दुकान से कुछ महंगे सामानों को निकालकर रवि की मोबाइल व जेब से करीब 3 से 4 हजार रुपये ले लिए। दुकानदार को अंदर गुमटी में ही बंद कर दिया। गुमटी में अंदर से एक अन्य दरवाजा लगा होने के कारण रवि बाहर निकला और सीधे घर गया। घर वालों को घटना की जानकारी दी। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गयी। 9 जुलाई की रात्रि बक्शा निवासी शैलेश यादव के साथ घटना हुई थी। शुक्रवार की रात बारात से लौट रही महिलाओं को आतंकित कर बदमाशों ने पांच लाख के जेवर लूट लिए थे। क्षेत्राधिकारी सदर परमानन्द कुशवाहा ने बताया कि घटना की जानकारी है। पुलिस टीम लगी हुई है जल्द ही घटना का खुलासा हो जाएगा। साभार एचटी।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
थानाध्यक्ष बक्सा द्वारा अवगत कराया कि प्रकरण संज्ञान में हैं, जांच कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
जवाब देंहटाएंएक टिप्पणी भेजें