जौनपुर । जिले में एक महिला ने कोतवाली गेट के सामने ऐसा ड्रामा किया, जिसने सबको चौंका दिया। महिला ने सड़क पर निर्वस्त्र होकर वाहनों के सामने खड़ा होकर एक अनोखा प्रदर्शन किया, जो लगभग आधे घंटे तक चलता रहा।
यह घटना बदलापुर कोतवाली गेट के सामने हुई, जहां महिला ने अचानक सड़क पर आकर अपने विचित्र प्रदर्शन की शुरुआत की। घटनास्थल पर मौजूद लोग और कुछ पुलिसकर्मी बस दर्शक बने रहे और महिला की स्थिति को लेकर कोई सक्रिय कदम नहीं उठाया।
अंत में, एक पुलिसकर्मी ने मानवता दिखाते हुए महिला को एक चद्दर से ढका और उसे समझाया, जिससे वह सड़क से हट गई। महिला को अर्धविक्षिप्त बताया जा रहा है। उसकी मानसिक स्थिति पर अभी और जानकारी जुटाई जा रही है।महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें उसकी स्थिति और घटनाक्रम की झलक देखी जा सकती है। साभार केके।
देखिए वीडियो👇
https://x.com/dainik_hint/status/1815260428835930344?s=19
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें