आजमगढ़ । जनपद में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली खुशबू की हत्या का खुलासा किया। पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। 2 दिन लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी।
खुशबू की मां ने प्रेमी राजू पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते केस दर्ज कराया। कहा कि आरोपी प्रेमी राजू यादव ने मेरी बेटी को शादी का झांसा देकर उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहता था। राजू ने ही उसकी हत्या की है। महाराजगंज की रहने वाली खुशबू बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उसके साथ मऊ का राजू यादव भी रहता था।
शादी का दबाव बनाने पर की हत्या
आरोपी की तलाश में जुटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी राजू यादव को छोटी हरैय्या से हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में राजू ने बताया कि जनवरी, 2024 में मेरी खुशबू से जान पहचान हुई। खुशबू अपनी छोटी बहन के साथ ब्रह्मस्थान पर किराए का कमरा लेकर रहती थी और कोचिंग करती थी। मैं भी उसके कमरे में रहने लगा। उसके साथ विवाह करने का वादा किया था। उनके संबंध भी बने थे।
2 अगस्त की रात को खुशबू शादी की जिद करने लगी।जिस बात को लेकर हम दोनों में झगड़ा हो गया। इस विवाद के बाद उसने मेरा फोन उठाकर फेंक दिया। जिसके बाद आरोपी ने गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। साभार डीबी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें