पेड़ काटने के विवाद को लेकर बाइक सवार को मारी गोली, हालत गंभीर,जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

पेड़ काटने के विवाद को लेकर बाइक सवार को मारी गोली, हालत गंभीर,जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लखनुपुर गांव के पास रविवार की शाम पेड़ काटने के विवाद को लेकर एक बाइक सवार व्यक्ति को गोली मार दी गई। एक गोली दाहिने हाथ में लगी तो दूसरी बाइक के हैंडिल से टकराकर निकल गई।

परिजन युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई।

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरैया गांव निवासी सुरेश यादव (55) का पड़ोसी से दो दिन पूर्व आम के पेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। सुरेश रविवार की शाम करीब 4.30 बजे बाइक से जा रहे थे। आरोप है कि वह लखनूपुर गांव के पास पहुंचे ही थे तभी पड़ोसी ने तमंचे से गोली चला दी। एक गोली उसके दाहिने बांह में लगी तो दूसरी बाइक के हैंडिल से टकराकर निकल गई। गोली लगने से घायल सुरेश जमीन पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुरेश को लेकर जिला अस्पताल गई। थानाध्यक्ष संजय पाल ने बताया कि आम के पेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ था। इसे लेकर गोली मारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हो चुकी हैं घटनाएं

आजमगढ़। जिले में पिछले तीन माह से अब तक तीन गोली चलने की घटनाएं हुईं। इसमें तीन लोग घायल हुए हैं। पहला मामले में जहानागंज थाना क्षेत्र के समसुद्दीनपुर गांव निवासी मोलू यादव ने मेंहनगर थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था।
आरोप लगाया कि 16 अगस्त की शाम को वह अपने साथी मयंक यादव उर्फ मंटू के साथ शेखूपुर चट्टी पर गया था। वहां पर शेखूपुर गांव निवासी दीपक यादव, जग्गी यादव व विनय यादव उर्फ गोलू यादव और गहुनी गांव निवासी अभय राय शेखूपुर चट्टी पर आए और पुरानी रंजिश को लेकर उसे और उसके साथी मयंक को जान से मारने की धमकी दी। मना करने पर दीपक यादव ने तमंचे से गोली चला दी। उसके हाथ और कमर में गोली लगी। शहर कोतवाली क्षेत्र में 26 जुलाई को ग्राम कोल बाजबहादुर निवासी डिप्टी साहनी (30) का पड़ोसियों से विवाद चल रहा है। शुक्रवार की शाम डिप्टी साहनी घर से सब्जी लेने के लिए निकले। जैसे ही वह बवाली मोड़ पर पहुंचे कि बाइक सवार उसे पकड़कर बागेश्वर नगर जाने वाले रास्ते पर गए, वहां उन्होंने उसे गोली मार दी। गोली युवक के हाथ में लगी है। निजामाबाद थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में 25 दिन पूर्व दो युवकों ने एक एक व्यक्ति को घर में घुसकर गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। साभार ए यू।

फाइल फोटो

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने