ध्वजारोहण के समय ऊंचाई पर अटक गया तिरंगा;चिड़िया ने आकर फहराया तिरंगा, देखें वीडियो

ध्वजारोहण के समय ऊंचाई पर अटक गया तिरंगा;चिड़िया ने आकर फहराया तिरंगा, देखें वीडियो

केरला। सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों की संख्या में वीडियोज अपलोड किए जाते हैं। इनमें से बहुत से वीडियो ऐसे होते हैं जो हैरान कर देने वाले होते हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हैरान हुए बिना नहीं रह पाएंगे।

आपने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऐसे तो कई वीडियो देखे होंगे जिनमें लोगों ने तिरंगा उल्टा फहरा दिया हो। लेकिन क्या आपने किसी पक्षी को तिरंगा फहराते हुए देखा है। इस वीडियो में कुछ ऐसा ही हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिल रहा है।

ध्वजारोहण के समय अटक गया तिरंगा:
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो 78वें स्वतंत्रता दिवस का बताया जा रहा है। 15 अगस्त को पूरे देश में 78वां स्वतंत्रता दिवस पूरे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरे देश में जगह—जगह ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह केरल का बताया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बहुत से लोग एक जगह पर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने के लिए इकट्ठे हुए हैं। जब तिरंगे को फहराया जा रहा था तो वह उंचाई जा जाकर उटक गया। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर आपकी आंखें हैरानी से खुली रह जाएंगी।

पक्षी ने फहराया तिरंगा:
जब तिरंगा उपर जाकर अटक गया तो वीडियो में देखा जा सकता है कि कहीं से एक पक्षी उड़ता हुआ आता है और अपनी चोंच से तिरंगे को खोलने लगता है। वह उस तिरंगे को अपनी चोंच से खोल देता है। जैसे ही तिरंगा फहरता है तो पक्षी फिर से उड़कर चला जाता है। वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान हो रहे हैं। साभार सीएन।

देखें वीडियो 👇
https://x.com/viralnewsvibes/status/1824668625673900446?s=19

फाइल फोटो

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने