छात्राओं से छेड़खानी करने वाले शोहदों का यूपी पुलिस ने किया इलाज, एक व्हीलचेयर तो दूसरा लंगड़ाता दिखा, देखें वीडियो

छात्राओं से छेड़खानी करने वाले शोहदों का यूपी पुलिस ने किया इलाज, एक व्हीलचेयर तो दूसरा लंगड़ाता दिखा, देखें वीडियो

पडरौना (कुशीनगर)। कॉलेज से लौट रही छात्राओं से छेड़खानी करने वाले शोहदों को पुलिस ने रविवार को जेल भिजवा दिया। पुलिस का दावा है कि घटना के बाद भागते समय शोहदों के पैर में चोटें आई थीं, जिससे वे चलने में असमर्थ हैं।

पुलिस की ओर से जारी वीडियो में व्हीलचेयर पर आरोपी पहुंचे और कान पकड़कर दोबारा गलती नहीं करने की दुहाई दे रहे हैं। तुर्कपट्टी पुलिस को एसपी ने 15 हजार का पुरस्कार दिया है।
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा दी जा रही है। शनिवार को तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो नाबालिग छात्राएं छुट्टी होने के बाद कॉलेज से साइकिल से लौट रही थीं। कॉलेज से पीछा करते बाइक सवार सोहंग गांव निवासी साहिल अंसारी व इमरान अंसारी छात्राओं से छेड़खानी करने लगे और लाला गुरवलिया बाजार में साइकिल के सामने बाइक लगाकर छात्राओं को रोक लिया। शोहदे छात्राओं से अश्लील हरकत करने लगे। छात्राओं के शोर मचाने पर राहगीर और चौराहे के लोग पहुंचे तो शोहदे उन्हें धमकाने लगे।
नाराज लोगों ने शोहदों की धुनाई करते हुए पेड़ में बांध दिया था। पुलिस इस मामले में छात्रा कैे पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपी काफी दिनों से इलाके में सक्रिय थे और स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं से छींटाकशी कर रहे थे। प्रेसवार्ता में एक आरोपी व्हीलचेयर पर और दूसरा पुलिसकर्मियों के सहारे पहुंचा। दोनों के एक-एक पैर में प्लास्टर लगा था। एसपी ने बताया मौके पर जब पुलिस पहुंची तो चकमा देकर भागने का प्रयास किया। भागते समय इनके पैर में चोटें आई है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। साभार ए यू।

देखें वीडियो 👇
https://x.com/ankitavasthi01/status/1835630899930505349?s=19

फाइल फोटो

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने