दुर्गा पूजा पंडाल में आपत्तिजनक कपड़े पहन कर पहुंची सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, लोगों ने जमकर लताड़ा, देखें वीडियो

दुर्गा पूजा पंडाल में आपत्तिजनक कपड़े पहन कर पहुंची सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, लोगों ने जमकर लताड़ा, देखें वीडियो

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में धार्मिक आयोजन दुर्गा पूजा पंडाल में आपत्तिजनक कपड़ों का मामला एक बार फिर सामने आया है। जहां सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के कपड़ों को लेकर बवाल मच गया है।

पंडाल में इस तरह जाने के चलते सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। खबरें हैं कि तस्वीर में नजर आ रहीं हेमश्री भद्रा साल 2016 में मिस कोलकाता का खिताब भी जीत चुकी हैं।

इंस्टाग्राम पर भद्रा के आधिकारिक हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें वह कुछ अन्य महिलाओं के साथ नजर आ रही हैं। इससे जुड़ा एक फोटो सन्नति मित्रा नाम की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने शेयर किया है। खास बात है कि भद्रा को इंस्टाग्राम पर करीब 9 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मित्रा को फॉलो करने वालों की संख्या 16 लाख के करीब है।

जान से मारने की धमकी सोशल मीडिया यूजर्स इन पोस्ट्स पर काफी भड़के हुए नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने तो तीनों महिलाओं को जान से मारने तक की धमकी दे दी है। एक यूजर ने लिखा कि आपको शर्म आनी चाहिए।' मित्रा की पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा कि आप एक नए ट्रेंड की शुरुआत कर रही हैं। कल को और भी लड़कियां ऐसे जाएंगी, क्या यह सही है। आप खुद सोचिए।' सोशल की जनता ने उन्हें घर में ऐसे कपड़े पहनने की सलाह दी।

एक यूजर ने कहा कि हम जानते हैं कि क्या पहनना है और क्या नहीं यह आपकी च्वाइस है, लेकिन देवी के आसपास ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए। एक यूजर ने कहा कि यह बहुत ही अपमानजनक है। हमेशा मंदिर में अपना सिर ढंकना चाहिए। साभार पीपी।

देखें वीडियो 👇
https://www.instagram.com/reel/DA8QNRZsGwf/?igsh=MWQzamF0NzJrbTFtcw==

फाइल फोटो

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने