सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां एक बॉलीवुड अभिनेत्री ने भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब अभिनेत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इस वीडियो में अभिनेत्री ने पुनीत त्यागी पर भावनात्मक रूप से उसे धोखा देने और कई महिलाओं के साथ संबंध होने के बावजूद उस पर शोषण करने का आरोप लगाया है।
बता दें कि, एक्ट्रेस एक सिंगल मदर हैं। पति से अलग होने के बाद बेटे संग अलग रह रही थी। इसी बीच पुनीत त्यागी से उसका संपर्क हुआ। पुनीत ने उनके बेटे को कई बार गिफ्ट दिए। उन्होंने एक वीडियो में बताया कि पुनीत त्यागी ने उनके बेटे से नजदीकियां बढ़ाकर और महंगे उपहार भेजकर उनका विश्वास जीता। इसके बाद, एक्ट्रेस ने कहा कि पुनीत ने उसे भावनात्मक रूप से प्रभावित कर उसके साथ शोषण किया।वहीं एक्ट्रेस ने कहा कि, उसका मन कर रहा है कि आत्महत्या कर लूं। लेकिन खुद को बेटे के लिए जिंदा रख रही हूं। अब एक्ट्रेस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से अपील की है कि पुनीत त्यागी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाए।
सहारनपुर पुलिस ने इस मामले पर ध्यान दिया है और वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि मामले की पूरी जांच की जाएगी और यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए एक्ट्रेस के दावों की सत्यता की जांच करने का आश्वासन दिया है। साभार आईबीसी 24.
देखें वीडियो 👇
https://x.com/arunruby08/status/1846480886457381027?s=19
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें