जौनपुर। सर्राफा व्यवसायी विक्रांत सेठ की अइलिया गांव की नहर पुलिया के पास गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल, कारतूस और व्यवसायी का बैग बरामद करते हुए घटना में तीन आरोपियों के शामिल होने की पुष्टि की है।
व्यवसायी के बैग में दुकान की चाबी रखी थी। पुलिस की जांच में पता चला है कि आपसी विवाद में व्यवसायी को गोली मारी गई।
चंदवक थानाक्षेत्र के चकरा गांव निवासी विक्रांत सेठ (26) और सिधौनी गांव निवासी आदेश रघुवंशी में गहरी दोस्ती थी। पांच महीने पहले एक मामले को लेकर दोनों के बीच मारपीट हुई थी। तब से दोनों में रंजिश चल रही थी। आदेश ने विक्रांत को रास्ते से हटाने की ठानी और अपने तीन दोस्तों चंदवक के डीहा निवासी सुनील सरोज और आजमगढ़ के मेहनगर थानाक्षेत्र के महुआरी गांव निवासी कांधा सिंह के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। तीनों उसकी गाड़ी में सवार थे और आदेश ने उसकी कनपटी और पेट में गोली मार दी। इसके बाद तीनों गाड़ी से उतरकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित सर्विलांस और स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर कसिली तिराहे से आदेश सिंह और सुनील सरोज को गिरफ्तार किया। आदेश की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल, 32 बोर कारतूस और विक्रांत का छोटा बैग, जिसमें दुकान की चाबी थी, बरामद किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों हत्यारोपियों का चालान कर जेल भेज दिया गया है। साभार ए यू।
![]() |
पकड़े गए दोनों आरोपी |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें