JAUNPUR: तेजीबाजार के चोरहा गांव में हुई महिला के मौत से हटा पर्दा, पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा

JAUNPUR: तेजीबाजार के चोरहा गांव में हुई महिला के मौत से हटा पर्दा, पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा

जौनपुर। तेजीबाजार थानाक्षेत्र के चोरहा गांव में महिला सुभद्रा की हत्या का मुख्य कारण उसके गांव की ही सरिता देवी (22) है। वह सुभद्रा के पुत्र विकास के साथ प्रेम करती थी। इस बात की भनक जब सुभद्रा को लगी तो उसने मना कर दिया।

इस पर सरिता शादी के लिए दबाव बनाने लगी। सुभद्रा ने कहा कि गांव में शादी संभव नहीं है। दोनों का अगल-बगल घर है। इसी बात से आहत सरिता अपने दो भाइयों शैलेश, अखिलेश और पिता बृजभान के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पहले सरिता ने कुल्हाड़ियों से वार कर जंगल में सुभद्रा को घायल किया। उसके बाद देर शाम मौत कन्फर्म होने के बाद सभी लाश को जंगल में झाड़ियों में छुपा दिया। और खुद सुभद्रा के परिजनों के साथ लाश खोजने में जुटे थे। यहां तक कि मदद के नाम पर थाने तक चले गए थे। शव मिलने के बाद पुलिस की जांच में आया कि खुद सरिता ने घटना को अंजाम दिया है। जो कि उसके बेटे की प्रेमिका है। बीच में आने वाली सासू मां को ही प्रेमिका ने खत्म कर दिया। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की बातें हो रही हैं। तेजीबाजार थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि घटना का मुख्य वजह मां का शादी से इंकार करना पाया गया है। पुलिस चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

फाइल फोटो

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने