एक सांप 5 साल से कर रहा था लड़की का पीछा,दिया 11 बार उसे अपनी निशानी, डॉक्टर और तांत्रिक दोनों हैरान

एक सांप 5 साल से कर रहा था लड़की का पीछा,दिया 11 बार उसे अपनी निशानी, डॉक्टर और तांत्रिक दोनों हैरान

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनने के बाद आपको लगेगा कि आप किसी फिल्म की कहानी सुन रहे हैं। महोबा जिले में 19 साल की एक लड़की और उसके परिजनों का दावा है कि एक काला सांप 5 साल से लड़की का पीछा कर रहा है।

इतना ही नहीं उसने उसे करीब 11 बार काटा है, जिसके कारण उसे हर बार इमरजेंसी में भर्ती कराया जाता है।

बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया

घटना चरखारी के पंचमपुरा गांव की है। यहां गांव की रहने वाली 19 साल की रोशनी को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यह घटना उस वक्त सामने आई जब लड़की घर में खाना बनाने के लिए अंगारे निकाल रही थी और सांप ने एक बार फिर उसे डस लिया। लड़की का इलाज कर रहे डॉक्टर भी हैरान हैं। वहां डॉक्टरों को बताया गया कि लड़की को सांप ने डस लिया है। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे एंटी वेनम का इंजेक्शन लगाया।

11 बार सांप ने काटा

रोशनी और उसके परिजनों ने बताया कि 2019 से एक सांप उनकी बेटी का पीछा कर रहा है। रोशनी का दावा है कि अब तक यह सांप उसे ग्यारह बार डस चुका है। उसके शरीर पर सांप के डसने के निशान हैं लेकिन डॉक्टर इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि एक ही सांप उसे बार-बार डस रहा है।

पिता ने बताया कि वे चाहे जितना भी प्रयास करें, सांप हमेशा उनकी बेटी को डस लेता है। इस मामले को लेकर वे ओझा, बाबा और तांत्रिक के पास गए और भगवान की पूजा-अर्चना और अभिषेक भी करवाया, लेकिन यह उपाय ज्यादा समय तक कारगर नहीं रहा और सांप ने लड़की एक बार फिर डस लिया। साभार आइके।

फाइल फोटो

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने