जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के उमरी खुर्द गांव में एक विवाहिता अपने पिता के साथ शुक्रवार की शाम को अपने ससुराल पहुंच गई। जिसे उसके ससुर सहित ससुराली जन घर में जानें से रोक दिए।
इसको लेकर खूब हंगामा हुआ। ग्रामीणों की भीड़ बढ़ी तो महिला ने पुलिस को फोन करके बुलाया। थाना क्षेत्र के उमरी खुर्द निवासी एक व्यक्ति के पुत्र की चार वर्ष पूर्व भदोही थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ विवाह हुआ था। विवाहिता एक वर्ष लगातार अपने ससुराल में रही। उसके बाद पति के साथ मुंबई चली गई। बताया गया कि छह माह दोनों मिलजुल कर रहे। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो गई। जिसकी जानकारी मायके पक्ष के लोगों को हुई। तो मायके पक्ष के लोग मुंबई पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों में मारपीट और विवाद हुआ । विवाहिता ने पुलिस से शिकायत किया कि पति आये दिन मारता पिटता था। अब उसे साथ रखना नहीं चाहता। दो वर्ष से मायके में रह रही है। आरोप है कि शुक्रवार को विवाहिता अपने पिता के साथ ससुराल पहुंची तो ससुर घर के अंदर जाने से रोक दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत किया। इस संबंध में एबीएस चौकी प्रभारी एसपी पाण्डेय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। साभार एचटी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें