आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव के गांव के समीप गुरुवार की रात को बुलेट और चारपहिया वाहन में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बुलेट सवार मर्चेंट नेवी के आफिसर्स की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृत मर्चेंट नेवी के आफिसर्स लालगंज के सपा सांसद दरोगा सरोज के पौत्र हैं। सांसद पौत्र के मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर फैल गई। समाजवादी पार्टी के लालगंज सांसद दरोगा प्रसाद सरोज देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सोफीपुर पटवास गांव के निवासी हैं। सांसद का पौत्र 32 वर्षीय विपिन सरोज पुत्र स्व. अरविंद सरोज मर्चेंट नेवी में आफिसर्स के पद पर कार्यरत थे। वह चार माह पूर्व छुट्टी पर घर आये हुए थे। इसी कोतवाली क्षेत्र के पल्हना खुर्द भीटी गांव निवासी सुरेंद्र के घर पर आयोजित पूजा के उपलक्ष्य में निमंत्रण पर गुरुवार देर शाम को गए थे। वहां से रात को करीब साढ़े दस बजे विपिन सरोज अपने गांव के ही निवासी मित्र 30 वर्षीय राजू पुत्र नंदलाल के साथ बुलेट पर सवार होकर घर लौट रहे थे। रास्ते में नरसिंहपुर गांव के पास अज्ञात चारपहिया वाहन ने बुलेट में टक्कर मार दिया, जिससे बुलेट सवार दोनों मित्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को आनन-फानन में परिजन एंबुलेंस से लेकर शहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां डाक्टर ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राजू का इलाज चल रहा है।
विपिन की मौत की खबर जब परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। सासंद के पौत्र की मौत की खबर मिलते ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी राष्ट्रीय महासचिव शैलेंद्र सिंह गुडू, वसीम अहमद, दीदारगंज विधायक कमलाकांत राजभर, लालगंज विध्धायक बेचई सरोज, उमेश राय, अभिषेक मिश्रा समेत काफी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साभार एचटी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें