प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में एक महिला को मेंहनाजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में एक महिला को मेंहनाजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ । मेहनाजपुर थाने की पुलिस ने सोमवार कुरेहरा तेज सिंह गांव में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई महिला के पास से पुलिस ने धर्मग्रंथ समेत कुल 11 पुस्तकें बरामद कीं।

आरोपी महिला प्रमिला सिंह जौनपुर जनपद के केराकत थाना क्षेत्र के चौवाहा गांव की रहने वाली है।
मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के कुरेहरा तेज सिंह गांव निवासी सविता देवी ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया था कि जौनपुर जनपद के केराकत थाना क्षेत्र के चौवाहा गांव निवासी प्रमिला सिंह ने उन्हें लालच देकर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया। 

पीड़िता ने मना कर दिया इसके बाद भी 29 दिसंबर को प्रमिला सिंह उसके घर के सामने लोगों को इकट्ठा करके एक धर्म विशेष को बड़ा बताया। हिंदू धर्म के देवी देवताओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की। उप निरीक्षक अजीज खान, उप निरीक्षक दीपक राय , कांस्टेबल विनोद यादव, सरोजा यादव ने आरोपी महिला को चिल्लूपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। साभार ए यू।

पकड़ी गई आरोपी महिला

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने