पुलिस ने होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का किया खुलासा,पकड़ी महिलाओं ने किया चौकाने वाला खुलासा, अफसरों के उड़े होश

पुलिस ने होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का किया खुलासा,पकड़ी महिलाओं ने किया चौकाने वाला खुलासा, अफसरों के उड़े होश

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कौशांबी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। देह व्यापार संचालक और संचालिका समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

साथ ही सात महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है।

वहीं, पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

लालच देकर फंसाया जाता था महिलाओं को

सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम (कार्यवाहक) अजय कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात कौशांबी के आयुष होटल में देह व्यापार की शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि महिलाओं को बहला फुसला व लालच देकर देह व्यापार कराया जा रहा है। इसमें गरीब महिलाओं को फंसाया जाता है।

इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर होटल में छापेमारी की। इस दौरान महिला-पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। देह व्यापार में शामिल संचालक सागर सिंह व संचालिका समेत नौ को गिरफ्तार है।

होटल से आपत्तिजनक चीजें बरामद

पीड़ित महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि संचालक व संचालिका द्वारा कमाई करने का लालच देकर देह व्यापार कराया जा रहा था। होटल से आपत्तिजनक सामग्री, स्कैनर व रजिस्टर भी जब्त किया है। वहीं, सात महिलाओं को रेस्क्यू कर उनके घर भेजा गया है।

करीब एक साल से चल रहा था देह व्यापार

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपित उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के सड़ासू सतपुली निवासी सागर सिंह नेगी व महिला संचालिका त्रिलोकपुरी की झुग्गी झोपड़ी निवासी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि होटल में करीब एक वर्ष से देह व्यापार चल रहा था।

महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर बुलाया जाता था

रेस्क्यू की गईं महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि उन्हें होटल में अच्छे पैसे मिलने की नौकरी का झांसा देकर बुलाया जाता था। इसके बाद संचालक व संचालिका उनसे रोजाना देह व्यापार करवाते थे। इस कार्य को करने के लिए ग्राहक से भारी धनराशि वसूली जाती थी और महिलाओं को कुछ पैसे खर्चे के लिए दिए जाते थे।

होटल मालिक मौके से फरार

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि आयुष होटल का मालिक न्यू अशोक नगर दिल्ली निवासी विक्रम सिंह उर्फ विक्की है, जो पुलिस के पहुंचने से पहले होटल में ही था। पुलिस को देखकर वह मौके से फरार हो गया। पुलिस होटल मालिक की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साभार जेएनएन।

फाइल फोटो

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने