नशे में धुत महिला ने थाने पर किया बवाल,छह पुलिस कांस्टेबल संभालती आई नजर, देखें वीडियो

नशे में धुत महिला ने थाने पर किया बवाल,छह पुलिस कांस्टेबल संभालती आई नजर, देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन चौंकाने वाले वीडियो सामने आते रहते हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में छह पुलिस कांस्टेबल एक महिला को संभालते हुए नजर आ रहे हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि, एक महिला जमीन पर लेटी हुई है और कुछ महिला कांस्टेबल उसे उठाने की कोशिश कर रही हैं। फिर महिला कांस्टेबल उस लड़की को कुर्सी पर बैठा देती हैं। महिला कांस्टेबल उस महिला से सवाल पूछती हैं लेकिन वह तुरंत सवाल पूछने वाली कांस्टेबल को लात मार देती है और फिर एक अन्य महिला कांस्टेबल उसे थप्पड़ मारती है। सभी महिला पुलिसकर्मी मिलकर उस महिला को संभालने की कोशिश करती हैं।
वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि, माता-पिता ने इस लड़की को पुलिस के हवाले कर दिया। क्योंकि यह लड़की काफी समय से अपने माता-पिता को पीट रही थी। यह लड़की शारीरिक रूप से काफी मजबूत है और आप देख सकते हैं कि छह महिला पुलिसकर्मी मिलकर भी उसे संभाल नहीं पा रही हैं। इस वीडियो में इस्तेमाल किए गए हैशटैग को देखकर ऐसा लगता है कि यह वीडियो कर्नाटक के मैंगलोर का है।

लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया

वायरल हो रहे इस वीडियो पर मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'उसे पुलिस की नहीं, डॉक्टर की जरूरत है।' एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'पुलिस ने ऐसी बात की रील कैसे बना दी, क्या उन्होंने परिवार से अनुमति ली? उसे मदद की जरूरत है।' एक अन्य यूजर ने लिखा- 'यह लड़की मजबूत नहीं है, बाकी सब कमजोर हैं।' तो वहीं, इस वीडियो पर एक यूजर ने दावा किया कि उसे पता है कि बाद में क्या हुआ। महंतेश नाम के यूजर ने दावा किया- 'मेडिकल जांच में पता चला कि उसके खून में ड्रग्स की मात्रा बहुत ज्यादा थी। और उसे 2 दिन तक मेडिकल निगरानी में रखा गया, जिसके बाद वह सामान्य हो गई। साभार आईएन।

देखें वीडियो 👇
https://www.instagram.com/reel/DF0OyseSHlU/?igsh=aDR1aWxobnFldDk5

फाइल फोटो

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने