आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के सीही गांव में अवैध तरीके से संचालित हो रहे मदरसे में एक शिक्षक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है। छात्रा ने इस घटना की जानकारी अपने मां को दी तो मां ने थाने में तहरीर दी।
पीड़िता की मां का आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय सुलह-समझौते के लिए दबाव बना रही है।
पीड़ित छात्रा की मां ने बताया कि उसकी 13 वर्ष की पुत्री कक्षा 7 में पढ़ती है। मुबारकपुर के सिकठी गांव निवासी हाफिज साकिब अंसारी मदरसे में शिक्षा देने के लिए आता था। 6 फरवरी को जब उसकी पुत्री पढ़ने गई थी तो हाफिज ने उसके साथ छेड़खानी कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया और जब लड़की ने विरोध किया तो शिक्षक ने जान से मारने की धमकी दी। कहा कि उसका कोई कुछ कर नहीं पाएगा। मदरसा में हुई घटना से सहमी बिटिया ने घर आकर मां से आपबीती बताई तो मां ने थाने में तहरीर दी। थाने में पहले मामले को दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन तीन दिन तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। पुलिस पंचायत करती रही सुलह समझौता करवाने का भी प्रयास किया। महिला के जिद पर अड़े रहने के कारण तीन दिन बाद जहानागंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया की थाना जहानागंज पर एक महिला ने आकर तहरीर दी कि उसकी बेटी मदरसा में पढ़ने गई थी। मदरसा के शिक्षक ने उसके साथ छेड़खानी की है। इस सूचना पर थाना जहानागंज में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मुकदमे में नामजद मदरसा शिक्षक के गिरफ्तारी और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है। जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उस आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। साभार ए यू।
![]() |
सांकेतिक चित्र, फोटो क्रेडिट सुदर्शन न्यूज़ |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें