जौनपुर । यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः। यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफलाः क्रियाः।।" अर्थात - "जहाँ स्त्रियों की पूजा होती है, वहाँ देवता निवास करते हैं। वैसा ही कुछ कर दिखाया है जौनपुर जिले के आलमगंज के निवासी एवं श्री नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज के प्रबंधक शैलेंद्र प्रताप सिंह की पुत्री गुंजन की पुत्री अतुल्या सिंह ने जेईई मेंस की परीक्षा में 99.5% अंक प्राप्त कर घर और जनपद का नाम रोशन किया है ।
श्री नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज आलमगंज के प्रबंधक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मेरी पुत्री गुंजन सिंह की शादी सुल्तानपुर जिले के उतुरी गांव निवासी सर्वेंद्र सिंह के साथ हुई है। उन्होंने कहा कि गुंजन सिंह की पुत्री अतुल्या सिंह ने इस वर्ष की जेईई मेंस की परीक्षा में 99.5% अंक प्राप्त किया है। जौनपुर जिले की नातिन अतुल्या ने सुल्तानपुर जिले के साथ ही अपने नाना के जिले जौनपुर का भी नाम रोशन किया है। उसकी सफलता पर शुभचिंतकों ने बधाई दी है।
![]() |
अतुल्या सिंह,फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें