जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बाभनपुर तरहठी गांव निवासी ई रिक्शा चालक विकास पाण्डेय की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने आशिक से कराई थी। प्रयागराज पुलिस ने सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी व आशिक को गिरफ्तार किया।
विकास पाण्डेय का शव 6 फरवरी को सराय ममरेज थाना क्षेत्र के बरिया रामपुर पुलिया के पास मिला था। परिजनों ने शनिवार को हत्या का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर जांच की मांग की थी। पुलिस काॅल डिटेल से मामले की तह तक गई और पत्नी और उसके आशिक को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने विकास की पत्नी से संदेह के आधार पर पूछताछ शुरू की। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करती रही लेकिन पुलिस के सवाल जवाब में उलझ कर सच्चाई बयान कर दी। उसने बताया कि रवि चौरसिया से उसका प्रेम संबंध शादी होने के पूर्व से ही चल रहा था। वह उसी के साथ रहना चाहती थी लेकिन शादी हो गई और तीन बच्चे हो गए। अब उन्हें छोड़कर भाग भी नहीं सकी। जब वह मायके जाती थी तभी वह अपने प्रेमी से मिल पाती थी। ससुराल में पति के रहते उससे मिल पाना मुश्किल था। पति उसपर अब संदेह भी करने लगा था। इसलिए उसे रास्ते से हटाने की प्रेमी के साथ मिलकर योजना बना डाली। बीते बृहस्पतिवार को सवारी बनकर हत्या आरोपी रवि चौरसिया ने उसे सवारी ले जाने के लिए सोरों प्रयागराज बुलाया। विकास पांडेय प्रयागराज सवारी छोड़कर लौट रहा था। रास्ते में खड़े आरोपी ने ई रिक्शा रोक उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद उसने शिवानी को फोन कर बताया कि काम हो गया। वह बाइक से अपने घर वापस लौट गया। थानाध्यक्ष सरायममरेज योगेश सिंह ने बताया कि साजिशकर्ता पत्नी व हत्या आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। साभार ए यू।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें