पति से विवाद के बाद 40 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ गई पत्नी,पुलिस वाले ने जान जोखिम में डालकर बचाई जान, देखें वीडियो

पति से विवाद के बाद 40 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ गई पत्नी,पुलिस वाले ने जान जोखिम में डालकर बचाई जान, देखें वीडियो

लालापुर (प्रयागराज)। बसहरा तरहार गांव में सोमवार सुबह लगभग 11:30 बजे लोगों में खलबली मच गई, जब एक महिला ट्रांसमिशन पावर लाइन के करीब 40 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ गई। पति से विवाद के बाद नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।

सीपी बारा, तहसीलदार के साथ ही लालापुर पुलिस महिला को समझाने में लगी थी। पति भी माफी मांग रहा था। मायके वाले भी टावर से नीचे उतरने की बात कह रहे थे। शाम करीब चार बजे वह नीचे उतरी तो महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत ठीक बताई।

बसहरा तरहार के अजय कुमार पटेल की पत्नी वंदना के बीच सोमवार सुबह किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद करीब 11 बजे अजय कहीं निकल गया। 10 मिनट बाद वंदना घर से निकली और लगभग आधा किलोमीटर दूर स्थित खेत में पहुंच गई। यहां ट्रांसमिशन पावर लाइन गुजरी है, जिसके लिए करीब 40 मीटर ऊंचा टावर लगा है। वंदना टावर पर चढ़ गई।

रोती जा रही थी मह‍िला

ग्रामीणों ने देखा तो भीड़ जुट गई। खबर पाकर पति अजय पटेल भी आ गया। कुछ ही देर में लालापुर थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और एसडीओ से वार्ता की। इसके बाद ट्रांसमिशन पावर लाइन के एसडीओ मुकेश गुप्ता एवं जूनियर इंजीनियर निशाकांत प्रजापति ने आपूर्ति बंद करवाई। पुलिस के साथ ही बारा तहसील से पहुंचे अधिकारी वंदना से नीचे उतरने का आग्रह किया। कहा, जो मांग है उसे पूरा किया जाएगा। लेकिन वह रोए जा रही थी।

भाई बोला- जो तुम कहोगी, वही होगा

पति भी टावर से नीचे उतरने का आग्रह कर रहा था। करीब दो घंटे बाद वंदना का भाई संदीप पटेल निवासी नरैना करछना कई लोगों के साथ पहुंचा और कहा कि वंदना नीचे उतर आओ, नहीं तो माता-पिता मर जाएंगे। नीचे उतर आओ हम तुमको अपने घर ले चलेंगे, जो तुम कहोगी, वही होगा।

काफी मान मनौव्वल के बाद करीब चार बजे वह रोते हुए नीचे उतरने लगी। इस बीच उसका पैर लड़खड़ाया तो पुलिसकर्मियों ने उसे वहीं रुकने को कहा। इसके बाद सिपाही राहुल पटेल, राकेश सिंह व लाइनमैन राकेश भारतीय टावर पर चढ़े। रस्सी के सहारे धीरे-धीरे उसे नीचे उतारा। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसकी हालत ठीक बताई। पुलिस ने वंदना से पूछताछ की तो उसने बताया कि पति प्रतिदिन उसे मारता-पीटता है। सोमवार सुबह भी उसे मारा-पीटा था। इससे आक्रोशित होकर वह जान देने के लिए टावर पर चढ़ी थी।

हमका जेल होई जाई वंदना, नीचे उतरि आवा...

पत्नी को टावर पर चढ़ने की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचा पति अजय कुमार रोने-बिलखने लगा। दो वर्षीय पुत्री सृष्टि की दुहाई देने लगा। बोला, "वंदना नीचे उतरि आवा आज के बाद जैसे तू कहबू वईसन ही करब। नीचे ना उतरबू तव हमका जेल होई जाई"। साभार जेएनएन।

देखें वीडियो 👇
https://x.com/PCPANDEY01/status/1901609722240987512?s=19

फाइल फोटो

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने