आजमगढ़। पर्वों पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की खरीद पर रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन दल की टीम ने पूरे जिले में जगह-जगह छापामारा। इस दौरान टीम ने 917 किलोग्राम मिलावटी सामान को सीज किया।
साथ ही 20 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। सीज किए गए सामानों में 150 किलो ग्राम रिफाइंड पामालीन ऑयल, 360 किलो ग्राम बेसन, 180 किलो ग्राम रिफाइंड सोयाबीन तेल, 82 किलो नमकीन सहित 145 किलो रंगीन कचरी शामिल हैं।
उप जिलाधिकारी फूलपुर एवं सहायक आयुक्त (खाद्य) आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ श्रवण कुमार मिश्र ने फूलपुर बाजार से बेसन का नमूना, रिफाइंड पामोलीन ऑयल का नमूना, रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल और रिफाइंड सोयाबीन ऑयल का नमूना लिया। इस दौरान 360 किलो बेसन, 150 लीटर पामोलीन ऑयल, 46 किलो रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल, 180 किलो रिफाइंड सोयाबीन तेल, जिसकी लागत 76,380 सीज किया। इसके बाद टीम ने फूलपुर बाजार से एक पनीर व एक बूंदी के लड्डू, शाहपुर रोड सरायमीर से गट्टा मिठाई, चिक्की व नमकीन का नमूना सहित 82 किलो का नमूना लिया। वहीं रानी की सराय से खोया तथा पनीर का नमूना लिया। इस क्रम में एसडीएम निजामाबाद व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में दूसरी टीम ने हुसेनाबाद से पापड़ व सरसो का तेल, बेसन व रंगीन कचरी का नमूना लिया। साथ ही 45 किलो कचरी, मोहम्मदपुर तिराहा से दो रंगीन कचरी के नमूना सीज किया। वहीं सिधारी से पनीर, मैदा व बेसन का नमूना लिया। टीम ने छापेमारी में कुल 1,52,200 का खाद्य पदार्थ सीज किया। साभार ए यू।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें