मुस्लिम युवक से अनिता का चल रहा था प्रेम प्रपंच,नाराज भाई-बहन ने मिलकर अपनी ही बहन को उतारा मौत के घाट

मुस्लिम युवक से अनिता का चल रहा था प्रेम प्रपंच,नाराज भाई-बहन ने मिलकर अपनी ही बहन को उतारा मौत के घाट

आजमगढ़। जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में अनीता यादव (21) की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके भाई-बहन को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजू यादव और बहन संगीता यादव हैं।

वजह ये थी कि बहन अनीता का काफी दिनों से एक मुस्लिम युवक से प्रेम प्रपंच चल रहा था। परिवार के लोग इससे काफी नाराज थे।

युवक के काम काज के सिलसिले में सऊदी चले जाने के बाद भी अनीता उससे वाट्सएप कॉल के जरिए बात करती थी। मना करने पर भी जब वह नहीं मानी तो भाई-बहन ने मिलकर यह खौफनाक कदम उठाया।

परिवार को मंजूर नहीं था ये रिश्ता
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि अनीता का एक मुस्लिम युवक से प्रेम प्रपंच चल रहा था। परिवार को दोनों का यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसलिए उन्होंने उसे कई बार मना किया, लेकिन वह नहीं मानी।

प्रेमी के दिए मोबाइल से करती थी बात
प्रेमी युवक द्वारा उसे एक मोबाइल भी दिया गया था। उसी मोबाइल फोन से उससे बराबर बात होती थी। छह मार्च को उसका प्रेमी दिल्ली चला गया। वहां से वह 16 मार्च को सऊदी अरब चला गया। सऊदी अरब जाने के बाद भी दोनों की वाट्सएप के जरिए बात होती रही।

हत्या कर नहर में फेंक दिया था शव
परिवार के लोगों के मना करने के बाद भी अनीता ने बात करना नहीं छोड़ा। तब उसके भाई राजू यादव और बहन संगीता यादव ने उसकी हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। साभार ए यू।

फाइल फोटो

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने