सपा सांसद राम गोपाल यादव ने CO अनुज चौधरी को दी चेतावनी,हमारी सरकार आई तो जायेंगे जेल, इस वीडियो से मचा बवाल

सपा सांसद राम गोपाल यादव ने CO अनुज चौधरी को दी चेतावनी,हमारी सरकार आई तो जायेंगे जेल, इस वीडियो से मचा बवाल

लखनऊ। संभल में गुरुवार को होली और रमजान के मद्देनजर एक शांति समिति की बैठक हुई थी। इस दौरान सीओ अनुज चौधरी ने एक विवादित बयान दे दिया था। उनके इस बयान पर अब सियासत शुरू हो गई है। अखिलेश यादव के चाचा व राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव ने मामले में अनुज चौधरी को चेतावनी दी है।

उन्होंने कहा कि अनुज चौधरी ने ही तो दंगा कराया है। वो कह ही रहे थे कि गोली चलाओ, गोली चलाओ। जब कभी व्यवस्था बदलेगी तो ऐसे लोग जेल में होंगे।

आपको बता दें कि बीते दिन संभल जिले में पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक के दौरान सीओ अनुज चौधरी ने होली और ईद के मद्देनजर असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर किसी को रंगों से दिक्कत है तो वो होली वाले दिन घर में ही रह। कानून-व्यवस्था बिगड़ी तो पुलिस सख्त एक्शन लेगी।

दरअसल यह बयान विशेष समुदाय को टारगेट कर के दिया गया था। बैठक के बाद उन्होंने बात करते हुए कहा कि जुमे का दिन साल में 52 बार आता है, होली साल में एक बार आती है। मुस्लिम समुदाय के जिन लोगों को लगता है कि होली के रंगों से धर्म भ्रष्ट हो जाएगा, उन्हें उस दिन घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। अगर निकलते भी हैं तो इतना बड़ा दिल रखें कि सब एक जैसे हों, रंग तो रंग ही होते हैं। जैसे मुस्लिम पक्ष ईद का इंतजार करता है, वैसे ही हिंदू पक्ष भी होली का इंतजार करता है।

सीओ अनुज चौधरी के इस बयान के बाद आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव पीडीए कार्यक्रम में शामिल होने फिरोजाबाद पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि संभल में जो हिंसा हुई उसमें अनुज चौधरी जैसे पुलिसवालों की लापरवाही और बयानबाजी थी। सपा सांसद ने कहा कि अनुज चौधरी खुलेआम संभल में पुलिसवालों से कह रहे थे कि गोली चलाओ। इसलिए जब कभी व्यवस्था बदलेगी तो ऐसे लोग जेल जाएंगे। साभार नव भारत।

देखें वीडियो 👇
https://x.com/RisingFalcons07/status/1897926448687857889?s=19

फाइल फोटो

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने