JAUNPUR: जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गए मिस्त्री की हत्या,सड़क के किनारे खून से लथपथ मिला शव,मचा हड़कंप

JAUNPUR: जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गए मिस्त्री की हत्या,सड़क के किनारे खून से लथपथ मिला शव,मचा हड़कंप

जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी एक मिस्त्री की हत्या कर शव नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन बरौली में सड़क के किनारे फेंक दिया गया। मंगलवार की सुबह सरिया बांधने वाले मिस्त्री का शव खून से लथपथ मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एसपी ग्रामीण ने घटनास्थल का जायजा लिया और फॉरेंसिक टीम ने नमूना एकत्र किया। मामले में एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकिया गया है।

अहिरौली गांव निवासी 40 वर्षीय राजाराम गौतम ऊर्फ गुड्डू भवन निर्माण में सरिया बांधने का काम करता था। सोमवार की रात करीब आठ बजे वह घर से यह कहकर निकला था कि बरौली में पिंटू गौतम के यहां जन्मदिन की पार्टी में जा रहा है। वह रात में घर वापस नहीं लौटा। सुबह मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखा कि सड़क के किनारे खून से लथपथ एक युवक पड़ा है। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, जानकारी होने पर परिजन कोतवाली पहुंच गए तथा हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिए। परिजनों ने आरोप लगाया कि पहचान के बाद भी पुलिस ने बिना परिजनों को सूचना दिए ही शव को जिला मुख्यालय भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, सीओ सदर परमानंद कुशवाहा ने घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के पुत्र किशन की तहरीर पर पिंटू गौतम निवासी बरौली और उसके एक अज्ञात साथी के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साभार एचटी।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने