लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के मुखिया और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए हैं। इसका आयोजन सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद की तरफ से किया गया था।
जिसमें अखिलेश यादव ने धर्मगुरुओं के साथ बैठ कर खजूर का रोजा इफ्तार किया है। इस आयोजन के माध्यम से राजनीतिक और हिंदू-मुस्लिम एकता का भी संदेश देने की कोशिश की गई है।
वहीं इस दौरान पत्रकारों के बात करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। अखिलेश ने सीएम योगी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 80 और 20 बोलने वाले योगी नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि योगी वस्त्र से नहीं, विचार से होता है।
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
वहीं सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव के इफ्तारी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोगों ने इस वीडियो को लेकर अखिलेश को खूब खरी-खोटी सुनाई है। कुछ लोगों ने तो हिंदू विरोधी तक कह डाला। वहीं कुछ ने कहा कि दो महीने तक महाकुंभ को कोसने वाले अब इफ्तार पार्टी में पहुंचे हैं।
इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। वहीं कुछ लोगों ने इसे भाइचारे के संदेश के रूप में देखा और कहा कि यही भारत की खूबसूरती है।
कई सपा नेता दावत में हुए शामिल
दरअसल रमजान के दिनों में रोजा इफ्तार पार्टी का काफी महत्व है। इस पार्टी के माध्यम से राजनीतिक और धार्मिक एकता के संदेश दिए जाते रहे हैं। सियासत में भी रोजा इफ्तार पार्टी के आयोजन की खूब चर्चा होती रहती है। इसी क्रम में सोमवार को सपा प्रवक्ता और अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले फखरुल हसन चांद की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के अलावा सपा नेता राम गोविंद चौधरी, जसमीन अंसारी समेत हिंदू-मुस्लिम धर्म के धर्मगुरु शामिल हुए थे।
देखें वीडियो👇
https://x.com/SonOfBharat7/status/1901622394902745550?s=19
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें