लग्जरी कार PORSCHE के सामने एक गरीब लड़का ले रहा था सेल्फी, तभी गाड़ी मालिक ने किया ऐसा, आनंद महिंद्रा ने X पर किया पोस्ट, देखें वीडियो

लग्जरी कार PORSCHE के सामने एक गरीब लड़का ले रहा था सेल्फी, तभी गाड़ी मालिक ने किया ऐसा, आनंद महिंद्रा ने X पर किया पोस्ट, देखें वीडियो

Viral Video: देश के बड़े बिजनेसमैन आनंद महिन्द्रा भले ही कितने बिजी क्यों ना हो? लेकिन, उन्हें जब भी मौका मिलता है वह प्रेरणादायक वीडियो शेयर करते हैं। उद्योगपति ने एक बार फिर से अपने Social Media प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया है।

ये वीडियो एक साल पुराना है। इसमें एक गरीब लड़का Luxury Porsche Car के सामने सेल्फी ले रहा था। तभी गाड़ी का मालिक पीछे से आ जाता है और उसे टोक देता है। इसके साथ ही लड़के का Smartphone लेकर उसे चेक करना शुरु कर देता है। इसके बाद कार मालिक कुछ ऐसा करता है, जिसकी वजह से Anand Mahindra इस साल पुरानी वीडियो को शेयर करने को मजूबर हो जाते हैं।

Anand Mahindra ने शेयर किया Luxury Porsche Car के साथ सेल्फी लेता वीडियो

इस Viral Video को Anand Mahindra ने अपने X हैंडल पर अपलोड किया है। इसके साथ ही कैप्शन में अपनी भावनाएं वयक्त करते हुए लिखा है कि, “मैंने इसे हाल ही में देखा और इससे बहुत प्रभावित हुआ।

सबसे पहले, कार के मालिक को उसकी उदारता और सहानुभूति के लिए धन्यवाद।” इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़का महंगी पॉर्शे कार के सामने सेल्फी ले रहा होता है। तभी उसका मालिक आ जाता है। वह लड़के को टोकते हुए उसका फोन लेकर फोटेज देखना शुरु कर देता है। इसके बाद वह उस गरीब लड़के को कार में बैठाता है और उसे घुमाता है। इस दौरान गरीब लड़का काफी खुश होता है। लड़के की इसी खुशी को देख यूजर्स प्रभावित हो रहे हैं। यही बात आनंद महिन्द्रा को इतनी ज्यादा अच्छी लगी कि, उन्होंने वीडियो को शेयर किया।

आनंद महिन्द्रा का वीडियो यूजर्स को आ रहा पसंद

इस Motivational Video को 21 मार्च को एक्स पर पोस्ट किया गया था। इस वीडियो पर 1 लाख 78 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर लिखता है कि, “इंसानियत अभी जिंदा है”। दूसरा लिखता है, “इस कार चालक को सलाम”। तीसरा लिखता है, “ये बहुत ही दिल को खुश कर देने वाली वीडियो है”। साभार डीएनपी।

देखें वीडियो 👇
https://x.com/anandmahindra/status/1902908112626950488?s=19

फाइल फोटो

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने