मोटर मैकेनिक का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव, मां का आरोप, दो बच्चों की मां प्रेम जाल में फंसाकर कर रही थी ब्लैकमेल

मोटर मैकेनिक का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव, मां का आरोप, दो बच्चों की मां प्रेम जाल में फंसाकर कर रही थी ब्लैकमेल

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के बरइछ गांव में बृहस्पतिवार की रात घर में फंदे से लटकता एक मोटर मैकेनिक का शव मिला। मृतक की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि दो बच्चों की मां ने उसके बेटे को प्रेमजाल में फंसाया था।

उसे ब्लैकमेल कर रही थी, इससे बेटा परेशान था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वाराणसी जिले के भेलूपुर निवासी रोहित उर्फ गोलू (20) पुत्र छोटेलाल बेनवंशी बचपन से ही अपनी मां माला देवी के साथ ननिहाल में रहता था। गोलू पेशे से मोटर मैकेनिक था, वह वाराणसी चोलापुर थाना क्षेत्र के नियार बाजार में मोटर गैराज चलाता था। बृहस्पतिवार की शाम वह घर लौटा तो बहुत उदास था। वो सीधे अपने कमरे में चला गया। रात करीब 11 बजे जब बहन पूजा पानी पीने गई तो गोलू का शव पंखे में फंदे से लटकता मिला। बहन के चिल्लाने पर सभी घर वाले जाग गए। परिजन आनन-फानन में गोलू को सीएचसी डोभी लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक गोलू की मां ने शुक्रवार दोपहर को चंदवक थाने में महिला के खिलाफ नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक तेजबहादुर सिंह ने बताया कि शव को लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच चल रही है।

गोलू की मां माला देवी का आरोप है कि दानगंज क्षेत्र की दो बच्चों की मां ने गोलू को अपने प्रेमजाल में दो साल से फंसा रखा था। बृहस्पतिवार दोपहर को महिला के बुलाने पर वह खाना लेकर उससे मिलने गया था। इसके बाद जब वह घर लौटा तो खूब रो रहा था। पूछने पर बताया कि महिला गोलू को ब्लैकमेल कर रही है। उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। गोलू की मां ने बताया कि गोलू की सारी कमाई वही लेती थी।

23 मई को बहन की शादी थी-माला देवी पति से अलग होकर मायके में रहती हैं। उन्होंने अकेले मेहनत मजदूरी कर अपनी चारों संतानों का पालन पोषण किया है। दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा गोलू ही था। उससे बड़ी उसकी बहन है जिसकी 23 मई को शादी होनी थी। साभार ए यू।

फाइल फोटो 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने