श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत हो गई है। हमले के कई भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
इस हमले को हाल के सालों में आम नागरिकों पर किया गया सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है। हर कोई इस आतंकी हमले की निंदा करते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग कर रहा है। लेकिन इन सब के बीच एक ऐसा पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें इस आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान और लश्कर-ए- तैयबा को शुक्रिया कहा जा रहा है।
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एम. कासमी नाम के एक शख्स ने उर्दू में लिखा, शुक्रिया पाकिस्तान, शुक्रिया लश्कर-ए-तैयबा, अल्लाह तुम्हें हमेशा खुश रखे, आमीन, आमीन। हमें ज्यादा खुशी होगी अगर आरएसएस, बीजेपी, बजरंग दल और मीडिया को निशाना बनाया जाए।
इसके बाद इस शख्स ने एक और पोस्ट किया है जिसमें इसने लिखा है, हर लम्हा 24 घंटे शबाना रोज पुरे साल #Pahalgam में भारी फ़ोर्स की मौजूदगी होती हैं। बावजूद इस के हिंदू भाइयों का क़त्ल ए आम हशतगर्द तंज़ीम BJP की बड़ी साजिश है। पुलवामा की तरह, मज़हबी सफ़र अमरनाथ से कब्ल यह हमला उमर अब्दुल्लाह को बदनाम करने की बुरी साजिश है।
ये पोस्ट करने वाले शख्स ने खुद को इस्लामिक वकील और झारखंड का निवासी बताया है। हालांकि हम इसकी पुष्टि नहीं करते। पाकिस्तान को शुक्रिया कहने वाले इस पोस्ट के बाद कई लोगों ने इस पर नाराजगी जताई है और झारखंड पुलिस को टैग करते हुए सोशल मीडिया यूजर के खिलाफ शिकायत की है। इस शख्स ने अपने अन्य कई पोस्ट में भी मोदी सरकार की आलोचना की है।
किसने ली हमले की जिम्मेदारी?
पाकिस्तान में स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का हिस्सा 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। अधिकारियों ने कहा कि यह संभव है कि आतंकवादी जम्मू के किश्तवाड़ से दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग के रास्ते बैसरन तक पहुंचे हों।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सऊदी अरब की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्थिति की जानकारी दी और बताया कि वह सभी एजेंसियों के साथ तत्काल सुरक्षा समीक्षा बैठक के लिए शाम को श्रीनगर पहुंचे हैं।
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद रांची रेलमंडल ने जारी किया अलर्ट
पहलगाम में आतंकवादी घटना को लेकर रांची रेलमंडल में अलर्ट जारी कर दिया है। मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के अनुसार पूरे रेल मंडल में आरपीएफ की सूचना प्रसारित कर दी गई है। सभी अलर्ट मोड में हैं। पहले से ही ट्रेनों में गश्त बढ़ा दी गई है। नियमित जांच में भी कड़ाई बरती जा रही है। जवानों को कोई भी संदिग्ध मिलने पर कार्रवाई करने को कहा गया है।
मरने वालों में ज्यादातर पर्यटक
पहलगाम हमले में जिन 26 लोगों की मौत हो गई, उनमें से ज्यादातर पर्यटक हैं। यह 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे घातक हमला है। एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि 26 मृतकों में दो विदेशी और दो स्थानीय निवासी हैं।
अधिकारियों ने बताया कि यह हमला ऐसे समय हुआ है जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस भारत की यात्रा पर हैं और पर्यटन तथा 'ट्रैकिंग' का सीजन जोर पकड़ रहा है। हमला दोपहर करीब तीन बजे हुआ। पहलगाम शहर से लगभग छह किलोमीटर दूर बैसरन चीड़ के पेड़ों के घने जंगलों और पहाड़ों से घिरा एक विशाल घास का मैदान है तथा देश व दुनिया के पर्यटकों के बीच पसंदीदा स्थान है।
अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हथियारबंद आतंकवादी 'मिनी स्विट्जरलैंड' में घुस आए और भोजनालयों के आसपास घूम रहे, खच्चर की सवारी कर रहे, पिकनिक मना रहे पर्यटकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। कश्मीर घाटी में हुए इस हमले में कम से कम 20 लोग घायल हो गए। साभार एचटी।
देखें वीडियो 👇
https://x.com/rameshofficial0/status/1914657251731624227?s=19
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें