अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में CO (पुलिस क्षेत्राधिकारी) एक महिला पर बुरी तरह भड़कते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला सीओ के पास मदद मांगने पहुंची थी, लेकिन सीओ साहब गुस्से में आ गए और साफ कह दिया कि मैं कोई मदद नहीं करूंगा, जो करना है कर लो।
क्या है मामला?
जानकारी के अनुसार, महिला के पति और बेटे को गाय चोरी के आरोप में जेल भेजा गया है। महिला इसी मामले में सीओ से मदद मांगने आई थी।
बताया गया है कि सड़क पर घूम रही एक गाय को राजकुमार नामक व्यक्ति अपने घर ले गया था। इसके बाद गाय के मालिक ने थाना सिविल लाइन में तहरीर दी। पुलिस ने गाय चोरी के मामले में महिला के पति और बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और उनके खिलाफ गंभीर धाराएं लगाईं।
महिला ने छुआ पैर तो भड़के CO
इसी मामले में मदद के लिए महिला सीओ के पास पहुंची और पत्रकारों की मौजूदगी में उनके पैर छूकर मदद की गुहार लगाने लगी। यह देख सीओ साहब भड़क उठे और बोले कि तुम पत्रकारों के कहने पर ऐसा कर रही हो। फुटेज के लिए मेरे पैर छू रही हो। मैं कोई मदद नहीं करूंगा, जो करना है कर लो। यह पूरी घटना वहां मौजूद लोगों द्वारा रिकॉर्ड कर ली गई, और अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। साभार न्यूज 24.
देखें वीडियो 👇
https://x.com/TaviJournalist/status/1908514046837415999?s=19
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें