मेरठ । जिले में एक पति के लिए दो पत्नियों में झगड़ा:थाने के बाहर दोनों ने एक दूसरे को घसीट-घसीटकर पीटा, चोटी पकड़ी और मारी सैंडल।
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाने के सामने एक अजीब मामला सामने आया। एक पति की दो पत्नियां आपस में भिड़ गईं। दोनों ने एक ही व्यक्ति को अपना पति बताते हुए एक-दूसरे से मारपीट की।
मामला तारापुरी निवासी इरशाद से जुड़ा है। इरशाद का 8 साल पहले नूरनगर की रहने वाली निशा से निकाह हुआ था। निशा से उसके चार बच्चे हैं। करीब एक साल पहले निशा किसी अन्य युवक के साथ चली गई थी। इसके बाद इरशाद ने तीन महीने पहले एलिना नाम की महिला से दूसरा निकाह कर लिया।
मंगलवार को जब निशा को इरशाद के दूसरे निकाह की जानकारी मिली, तो वह इरशाद के घर पहुंची। वहां उसने अपने बच्चों को लेकर हंगामा किया। विवाद बढ़ने पर मामला थाने पहुंचा। थाने के बाहर दोनों पत्नियां एक-दूसरे से भिड़ गईं। दोनों ने एक-दूसरे की चोटी पकड़कर मारपीट की।
मौके पर मौजूद लोग और पुलिसकर्मी दोनों को अलग करने का प्रयास करते रहे। लेकिन दोनों महिलाएं किसी की नहीं सुन रही थीं। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों को अलग किया। इसके बाद निशा, एलिना को धमकी देकर वहां से चली गई। साभार डीबी।
देखें वीडियो 👇
https://x.com/WeUttarPradesh/status/1914920979538563447?s=19
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें