जौनपुर । जिले के सुजानगंज क्षेत्र में भगवानपुर गांव के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान संदीप यादव (24) के रूप में हुई है। वह विजय कांत यादव का पुत्र था।
घटना शाम 5 बजे की है, जब संदीप इनवर्टर लगवाकर मिस्त्री को डाल दूबे का पूरा भगवानपुर छोड़ने गया था। रात 9 बजे के करीब उसने घर पर फोन कर थोड़ी देर में आने की बात कही। लेकिन जब वह देर रात तक नहीं लौटा, तो परिजन उसकी तलाश में निकले।
शव पर कई जगह चोट के निशान घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर उसकी टूटी हुई बाइक मिली। आगे की खोजबीन में जंगल के पास एक गड्ढे में उसका शव बरामद हुआ। शव के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं।
मृतक के चाचा शोभनाथ यादव ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
संदीप चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था और सूरत में रहता था। उसके पिता रोजगार के लिए मुंबई में रहते हैं। पुलिस ने शव को फोरेंसिक जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साभार डीबी।
![]() |
संदीप यादव 24,फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें