आजमगढ़। पुलिस और भूमि से जुड़े विवादों के समाधान के लिए शनिवार को मेहनाजपुर थाने पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।
राजस्व विभाग की टीम एवं पुलिस ने फरियादियों की समस्या सुनी। कुल 10 शिकायतें पहुंची, जिसमें 3 का मौके पर ही समाधान किया गया।
एसओ मेहनाजपुर मनीष पाल एवं कानूनगो शेषनाथ यादव एवं गुलाब यादव की मौजूदगी में मेहनाजपुर थाने में फरियादियों ने अपनी पीड़ा बताई।
राजस्व टीम की मौजूदगी में कुछ मामलों का निस्तारण हुआ। अन्य मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए टीमों का गठन किया गया।
इस दौरान उप निरीक्षक दीपक राय, उप निरीक्षक शादाब खान, धर्मेंद्र यादव एवं लेखपाल आशीष भारती,राहुल तोमर,प्रभाकर वर्धन, संजय सिंह, रोहित राजोरिया, गौरव सिंह आदि मौजूद रहे।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें