दहेज का झूठे केस लगाकर महिला अपने प्रेमी संग मिलने पहुंची होटल,पति ने रंगे हाथों पकड़ा, सामने आई शर्मनाक सच्चाई

दहेज का झूठे केस लगाकर महिला अपने प्रेमी संग मिलने पहुंची होटल,पति ने रंगे हाथों पकड़ा, सामने आई शर्मनाक सच्चाई

Viral Video: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़े मामले अचानक से बढ़ गए हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर पति-पत्नी और वो के वीडियो वायरल हो जाते हैं।

एक ऐसा ही वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें एक आदमी अपनी बीवी को रंगे हाथों पकड़ लेता है। वीडियो में वो बता रहा है कि, दहेज के झूठे केस लगाकर महिला अपने प्रेमी संग मिलने होटल पहुंची है। इसके साथ ही वो कई शर्मनाक खुलासे अपनी बीवी और उसके प्रेमी को लेकर करता है। इस दौरान महिला का चेहरा ढका हुआ है और पति उसे बार-बार खोलकर दिखाने की कोशिश कर रहा है।

पति ने बीवी को रंगे हाथों पकड़ा

ये Viral Video कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है।लेकिन इसे Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

वीडियो के कैप्शन से पता चलता है कि, आदमी ने अपनी बीवी को होटल में प्रेमी के साथ पकड़ा है। वीडियो में सुना जा सकता है कि, महिला पिछले कई महीनों से पति से अलग रह रही है और पति पर झूठे केस लगाए हुए हैं। महिला का पति खुलासा कर रहा है कि, उसके पास बीवी और उसके प्रेमी के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी हैं। इस दौरान महिला बता रही है कि, वो होटल किसी काम से आयी थी। पति इस वीडियो को पुलिस को दिखाने के लिए बोल रहा है।

Viral Video देख यूजर्स को आया शादी से खौफ

इस वीडियो को एक्स पर 4 जुलाई को अपलोड किया गया था। इस पर 74000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘हवस कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है’। दूसरा लिखता है,’ बहुत बुरा लगता है यह सब देखकर रोज एक न एक ऐसा कैसे आ जाता है हस्बैंड से पूछो मेंटली कितना डिस्टरब रहा होगा ऐसा लग रहा है शादी ही करना बेकार है इस समय तो’। तीसरा लिखता है, ‘अब मै शादी करुं या नहीं रोजाना ऐसे केस आ जाते हैं। साभार डीएनपी।

देखें वीडियो 👇
https://x.com/gharkekalesh/status/1941164512515907812?s=19

फाइल फोटो 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने