आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की गुरुवार की रात संदिग्धावस्था में मौत हो गई थी। परिवार के लोग प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगा रहे है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच के लिए बिसरा बाहर भेजा गया है। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी 26 वर्षीय दीनदयाल यादव उर्फ डंपी यादव की पिता की मृत्यु के बाद दो साल पूर्व पीडब्ल्यूडी के प्रातीय खंड में कनिष्ठ लिपिक के पद पर नियुक्ति हुई थी। उसकी ननिहाल महराजगंज थाना क्षेत्र के अराजीअमानी गांव में है।
उसके बगल के एक गांव में रह रही विवाहिता से उसका प्रेम संबंध था। वह अपने बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है। गुरुवार की रात आठ बजे दीनदयाल अपने घर से मित्र के साथ निकला था। वह अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। भोर में करीब साढ़े तीन बजे उसकी तबियत बिगड़ गई। प्रेमिका अपनी बहन के साथ दीनदयाल को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। महराजगंज थानाध्यक्ष केदारनाथ मौर्य ने बताया कि शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। गले पर कुछ निशान दिख रहे थे। पोस्टमार्टम से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच के लिए बिसरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। दीनदयाल यादव के परिजनों से जानकारी ली गई। प्रेमिका से भी पूछताछ की गई है। स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। साभार एचटी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें