Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो कर्नाटक में यादगिरी जिले का बताया गया है। कहा गया कि यहां पत्नी ने पति को मारने का ऐसा प्लान बनाया जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
चौंक जाएंगे पत्नी ने पति की हत्या के लिए सेल्फी को हथियार की तरह इस्तेमाल किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पत्नी-पत्नी जैसे ही कृष्णा नदी के ऊपर बने ब्रिज पर पहुंचे पत्नी ने तुरंत रुकने के लिए कहा। पति ने वजह पूछी तो उसने सेल्फी लेने की बात कही।
सेल्फी को बनाया हथियार
पति ने तुरंत बाइक रोकी और पत्नी के कहे असुनार दोनों सेल्फी लेने लगे। मगर इसी बीच पत्नी ने पति को नदी में धक्का दे दिया। पति गहरी नदी में गिरा और डूबने लगा। मगर किस्मत ने पति का साथ दिया और वो बहकर किसी बड़े पत्थर के पास पहुंच गया। पति वहां से आने जाने वाले लोगों से मदद के लिए चिल्लाता है। इधर आसपास से गुजर रहे लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और बड़ी सी रस्सी उसके करीब फेंकी गई। वायरल वीडियो में देखेंगे रस्सी के सहारे पति वापस ब्रिज पर पहुंचता है।
अब इससे पहले कोई कुछ समझ पाता है। पति ने अपनी पत्नी पर उसे धक्का देने का आरोप लगाया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है। पति तुरंत किसी को फोन करता है और घटना की सारी जानकारी दी। इधर महिला कहती है कि उसने पति को धक्का नहीं दिया है। उसका खुद पैर फिसल गया था। मालूम हो हैरान करने वाला वीडियो एक्स पर gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। वीडियो पर नेटिजन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। साभार टीएनएन।
देखें वीडियो 👇
https://x.com/gharkekalesh/status/1944442016777056382?s=19
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें