सपा सांसद डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी की न्यूज स्टूडियो में पिटाई, देखें वीडियो

सपा सांसद डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी की न्यूज स्टूडियो में पिटाई, देखें वीडियो

नोएडा। मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव पर टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी की पिटाई का वीडियो सामने आया है। ये वीडियो नोएडा के एक न्यूज रूम के टीवी स्टूडियो का है। वीडियो में दिखाई देता है कि मौलाना खड़े होते हैं, तभी कुछ लोग आगे बढ़ते हैं और उन पर थप्पड़ बरसाने लगते हैं।

जानकारी के मुताबिक पिटाई करने वाले लोग समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर मौलाना का पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई देता है कि कुछ लोग सामने से आते हैं और मौलाना को घेर लेते हैं। इससे पहले मौलाना साजिद रशीदी कुछ समझ पाते सपा कार्यकर्ताओं ने थप्पड़ों की बरसात कर दी। पिटाई करने वाले इन कार्यकर्ताओं के नाम सपा अधिवक्ता सभा का राष्ट्रीय सचिव श्याम सिंह भाटी, सपा छात्रसभा का जिलाध्यक्ष मोहित नागर, छात्रसभा का प्रदेश सचिव प्रशांत भाटी हैं।

इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह अपनी राष्ट्रीय नेता का अपमान सहन नहीं कर सकते। इसलिए उन लोगों ने मौलाना साजिद रशीदी को अपमान करने की सजा दी है। दरअसल मौलाना ने कुछ दिन पहले सासंद डिंपल यादव के पहनावे को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी थी, जिसके चलते राजनीतिक घमासान के बाद पिटाई का मामला सामने आया है। अब आपको बताते हैं कि मौलाना ने सांसद के बारे में क्या टिप्पणी की थी।

देखें वीडियो 👇
https://x.com/Live_Hindustan/status/1950160627009286604?s=19

फाइल फोटो 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने