जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के मिल्लत नगर मोहल्ले में मामूली विवाद के बाद 10 वर्षीय बच्चे को गोली मार दी गई। बच्चे की हालत गंभीर है। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने दो नामजद सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि उसरहटा गांव निवासी अबुसाद के पोते अयान (10) पुत्र अफजल अपने ननिहाल मिल्लत नगर आया था।
शुक्रवार को वह मामा अतिकुर्रहमान के साथ मोहल्ले के ही फैजान के घर गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद अरंद गांव निवासी आदिल अपने कुछ साथियों के साथ बैठा था। इसी दौरान मामूली कहासुनी के बाद लोगों के उकसाने पर आदिल ने अयान को असलहे से गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चे को तुरंत उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया। घटना के बाद आरोपी भाग गए। पीड़ित परिवार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अरंद निवासी आदिल, मिल्लत नगर निवासी फैजान समेत तीन अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। साभार ए यू।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें