जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी से गांव के ही एक युवक दुष्कर्म किया। घटना के दौरान उसने अपने दोस्त से वीडियो बनाया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
अब आरोपियों ने वीडियो भी वायरल कर दिया। ऐसे में तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक गांव निवासी किशोरी 15 मई को रात करीब साढ़े आठ बजे घर के पीछे शौच के लिए गई थी। उसी समय गांव का ही सचिन यादव अपने एक दोस्त के साथ उसे दबोच लिया। आरोप है कि सचिन ने उसके साथ दुराचार किया।
उसका दोस्त दुराचार का वीडियो बनाता रहा। सचिन ने किशोरी को धमकी दिया कि अगर वह जब बुलायेगा तब आना पड़ेगा नहीं तो वीडियो वायरल कर देगा। घटना से किशोरी डर के मारे सहम गयी। वह घर मे भी गुमसुम रहने लगी। एक माह से पुत्री को डरी सहमी व गुपचुप रहता देख कर परिजनों को कुछ शंका हुई। उन लोगों ने समझाबुझाकर जब पूछा तब उसने सारी बात बता दी। थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के ऊपर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। साभार एचटी।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें