वाराणसी। जिले से हैरान कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां 10 साल के एक बच्चे ने अपनी मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। अवैध संबंध का राजफाश होने के डर से रामनगर में महिला के प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर बच्चे की हत्या कर दी।
इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मंगलवार देर रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में बच्चे के मां की भूमिका स्पष्ट नहीं हो सकी।
रामनगर क्षेत्र निवासी एक महिला के पति का दो साल पहले निधन हो चुका है। वह अपने 10 साल के बेटे सूरज शर्मा, छह साल की बेटी के साथ रहती थी। पुलिस के अनुसार गोलाघाट निवासी फैजान का महिला से अवैध संबंध था। बीते दिनों सूरज ने फैजान को मां के साथ आपत्तिजनक हाल में देख लिया था। राज खुलने के डर से फैजान ने सूरज को रास्ते से हटाने की साजिश रची। सोमवार शाम को फैजान सूरज को बावन बीघा मैदान में ले आया। जहां अपने दोस्त गोला घाट निवासी राशिद के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव वहीं छिपा दिया।
इधर रात डेढ़ बजे महिला ने बेटे के अपहरण का केस दर्ज कराया। इस आधार पर रामनगर पुलिस की टीम उसकी तलाश में लगी थी। सर्विलांस टीम की मदद से महिला के प्रेमी फैजान तथा उसके दोस्त राशिद को पुलिस ने पकड़ा। रामनगर थाने में पूछताछ में दोनों ने वारदात कबूल की। थाने पर पूछताछ के लिए एडीसीपी सरवणन टी., एसीपी कोतवाली प्रज्ञा पाठक आदि पहुंचीं थीं।
पुलिस की पिस्टल छीन की फायरिंग, मुठभेड़ में जख्मी
एडीसीपी सरवणन टी. ने बताया कि पुलिस टीम फैजान तथा राशिद को लेकर बावन बीघा स्थित घटनास्थल जा रही थी। घटनास्थल की तस्दीक और जांच के लिए ले जाते समय फैजान ने पुलिस की पिस्टल छीन ली। पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस ने बचाव में फायरिंग की, जिसमें फैजान के दाएं पैर में गोली लगी। साभार एचटी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें