पल्हना ब्लॉक प्रमुख और उनके साथियों पर दो युवकों को अपने घर बुलाकर मारने पीटने का लगा आरोप,केस दर्ज

पल्हना ब्लॉक प्रमुख और उनके साथियों पर दो युवकों को अपने घर बुलाकर मारने पीटने का लगा आरोप,केस दर्ज

आजमगढ़। जिले के पल्हना ब्लॉक प्रमुख और उनके साथियों पर दो युवकों को अपने घर बुलाकर गंभीर रूप से पीटने का आरोप लगा है। पुलिस ने आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पीड़ित शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव से मिला और अपनी पीड़ा बताई।

पीड़ित से मिलने के बाद सपा जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख को गिरफ्तार नहीं किया, तो पार्टी आंदोलन करेगी।
जानकारी के अनुसार, मुड़ेहरी गांव निवासी विवेकानंद के पिता रविन्द्र यादव ने थाना मेहनाजपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका पुत्र विवेकानन्द यादव, जो कि एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं, को ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह उर्फ सोनू सिंह कई दिनों से मिलने के लिए बुला रहे थे। बीते 20 अगस्त की रात, जब विवेकानन्द बनारस से लौट रहे थे, तो अनुराग सिंह ने उन्हें अपने साथ विकास यादव को भी लाने को कहा। दोनों युवक रात करीब साढ़े दस बजे जब अनुराग सिंह के घर पहुंचे, तो गेट बंद कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
आरोप है कि अनुराग सिंह और उनके सहयोगियों अनुराग उर्फ सोनू सिंह, विवेक सिंह उर्फ सोनू, प्रिंस यादव, विक्रान्त सिंह, अजय सिंह, लक्की यादव और घनश्याम यादव ने युवकों को लात-घूसे और डंडों से लगभग दो घंटे तक पीटा और पानी की टंकी में डालकर प्रताड़ित किया। किसी तरह पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख सोनू सिंह सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरी तरफ प्रमुख पक्ष की ओर से भी मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जबरदस्ती मेरा गेट खुलवाते हैं और मेरे चालक के साथ मारपीट करते हैं। उन्हें भी चोट आई है। इसके बाद यह लोग मेरे रूम की तरफ आते हैं वहां कुछ लोग इन्हें पकड़ कर बैठा लिए और पुलिस को सूचना दिए।-अनुराग सिंह सोनू, ब्लॉक प्रमुख पल्हना।
राजेंद्र कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष मेहनाजपुर ने बताया की किसी बात की सुलह को लेकर बातचीत होनी थी। यह लोग दिन की बजाय रात को पहुंचे। किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मारपीट हो गई। इसके रविन्द्र यादव की तहरीर पर ब्लाक प्रमुख और उनके साथियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं ब्लॉक प्रमुख के चालक की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज किया गया।

फाइल फोटो 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने