जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के सराय पड़री गांव में मनोज कुमार यादव (27) का पाही पर रात में दोस्तों के साथ हुई मुर्गे की पार्टी के बाद शनिवार की सुबह खून से लथपथ शव छत पर मिला। घटना के बाद परिवार के लोग करीब आधे घंटे तक शव पोस्टमार्टम के लिए देने से रोके रहे।
सीओ गोल्डी गुप्ता के समझाने पर परिवार के लोग शांत हुए।
सराय पड़री निवासी स्वर्गीय भगेलू राम यादव के बेटे मनोज कुमार यादव (27) ने घर से 500 मीटर दूर पाही पर शुक्रवार की शाम दोस्तों के साथ मुर्गे की पार्टी रखी थी। घर से आठ लोगों के लिए उनका भतीजा प्रदीप यादव चावल और रोटी बनवाकर ले गया था। मुर्गा पाही पर ही बनाया गया था। मृतका की भाभी प्रियंका यादव (30) ने बताया कि शनिवार की सुबह 9 बजे तक मनोज घर नहीं आया तो 14 वर्षीय भतीजे प्रदीप को पाही पर देखने के लिए भेजा। जहां वह लोहे की सीढ़ी से चढ़कर छत पर गया तो उसकी नजर चाचा मनोज के शव पर गई। मनोज का सिर व मुंह कूंचा हुआ था। बगल में मुर्गा बना बर्तन फेंका पड़ा था। प्रदीन ने शोर मचाते हुए हुए सीढ़ी से नीचे उतरकर घर पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिवार व ग्रामीणों ने सूचना सुजानगंज पुलिस को दी। पुलिस शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीणों व परिवार वालों ने शव ले जाने से रोक लिया। परिवार वाले आरोपियों की गिरफ्तारी जल्दी करने की मांग पर अड़े रहे। सीओ बदलापुर गोल्डी गुप्ता के समझाने पर परिवार के लोग शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर एसओजी प्रभारी केके सिंह, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर नमूना लिया। सीओ ने बताया कि चार थानों की फोर्स आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए लगाई गई है। साभार ए यू।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें