सुभासपा कार्यकर्ता को एक महिला कांस्टेबल ने पीट दिया, बोली कैसे हाथ लगाया,मचा अफरातफरी, देखें वीडियो

सुभासपा कार्यकर्ता को एक महिला कांस्टेबल ने पीट दिया, बोली कैसे हाथ लगाया,मचा अफरातफरी, देखें वीडियो

गाजीपुर । जिले में बुधवार को पुलिस अधीक्षक के ज्ञापन देने पहुंचे ओपी राजभर के सिपाही यानी सुभासपा कार्यकर्ता को वहां तैनात एक महिला कांस्टेबल ने पीट दिया। एक तरफ सुभासपा जिलाध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारी एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ गुस्से का इजहार कर रहे थे तो दूसरी तरफ महिला कांस्टेबल का गुस्सा सुभासपा कार्यकर्ता पर उतरने लगा।

महिला कांस्टेबल ने सभी के सामने कई थप्पड़ सुभासपा कार्यकर्ता को जड़ दिए। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला कांस्टेबल सुभासपा कार्यकर्ता को डांटते हुए यह कह रही है कि कैसे हाथ लगाया। अचानक हुई घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस और सुभासपा के नेताओं ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत किया।

दरअसल सुभासपा ने बुधवार को एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ प्रदेशभर में प्रदर्शन का आयोजन किया था। सुभासपा ने महाराजा सुहेलदेव पर शौकत अली के दिए गए विवादित बयान को लेकर उन पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। शौकत अली का पुतला भी फूंका। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने पहुंचे थे।

इसी दौरान सुभासपा के एक कार्यकर्ता ने एसपी दफ्तर पर तैनात महिला सिपाही से अभद्रता कर दी। उस दौरान बड़ी संख्या में सुभासपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके बाद भी महिला सिपाही ने हिम्मत की और सुभासपा कार्यकर्ता की सभी के सामने ही पिटाई शुरू कर दी। सुभासपा कार्यकर्ता पर बुरी तरह चिल्लाते हुए उसे कई थप्पड़ मारे। पिटाई का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें महिला सिपाही यह कहते हुए दिख रही हैं कि कैसे हाथ लगाया रे। हाथ तोड़ दूंगी। मौके पर मौजूद एक अन्य पुलिसकर्मी और सुभासपा नेताओं ने बीच-बचाव कर मामले को शांत किया। फिलहाल महिला सिपाही या सुभासपा की ओर से इस मामले की कहीं शिकायत नहीं की गई है। साभार एचटी।

देखें वीडियो 👇
https://x.com/SachinGuptaUP/status/1968283481164890518?s=19

फाइल फोटो 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने