ब्यॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को स्कूटी से मारा धक्का, हवा में उछलकर दूर जा गिरी,यूजर क्यों बता रहे लड़की की गलती? देखें वीडियो

ब्यॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को स्कूटी से मारा धक्का, हवा में उछलकर दूर जा गिरी,यूजर क्यों बता रहे लड़की की गलती? देखें वीडियो

Viral Video: इंसान की क्रूरता की कोई सीमा नहीं है। आए दिन कुछ इस तरह की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। जिन्हें देखने के बाद लोगों को इंसान होने पर अफसोस भी होता है और गुस्सा भी आता है।

एक ऐसा ही क्रूरता से भरा वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। इसमें एक युवक बहुत ही बेरहमी से लड़की को स्कूटी से उड़ा रहा है।

एक्स ब्यॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को स्कूटी से कुचला

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Ghar Ke Kalesh नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है।

वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन वीडियो के ऊपर लिखे आ रहे कैप्शन से पता चलता है कि, ये जानबूझकर लड़की को स्कूटी से टक्कर मार रहा युवक उसका पूर्व प्रेमी है। हालाकि इसका कारण स्पष्ट नहीं है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़की सड़क पर चल रही है। लेकिन तभी अचानक से एक युवक स्कूटी से आ रहा है। लड़के को देख लड़की उस पर कुछ फेंक कर मारती है। लेकिन तभी तेजी से आ रहा लड़का उसे स्कूटी से टक्कर मारते हुए वहां से भाग जाता है। इस दौरान लड़की दर्द से करहाती रह जाती है। आस-पास के लोग उसकी मदद करते हैं।

Viral Video देख यूजर्स ने लड़की की बताई गलती

इस वायरल वीडियो को एक्स पर 25 सितंबर को अपलोड किया गया था। इस वीडयो पर 92000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम तरह के यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ये इसी लायक है, लड़की ने पहले लड़के पर पत्थर फेंका था।’ दूसरा लिखता है, ‘सबसे पहले एक्स गर्लफ्रेंड ने ही अपने एक्स ब्यॉयफ्रेंड पर पत्थर मारे हैं।’ तीसरा लिखता है, ‘यहां तो ये हुआ आ बैल मुझे मार’। साभार डीपीएन।

देखें वीडियो 👇
https://x.com/gharkekalesh/status/1971186964297810093?s=19

फाइल फोटो 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने