आजमगढ़ । जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला आया सामने। प्रेमी संग बेटी को देख नाराज पिता ने दोनों पर कर दिया फायरिंग। लड़की की घटना स्थल पर मौत। प्रेमी की हालत गंभीर।दोनों को घायल देख पिता मौके से फरार।
लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर देखते हुए प्रेमी को वाराणसी रेफर कर दिया।
बेटी के अफेयर को लेकर घर में अक्सर होता था झगड़ा नीरज सिंह देवगांव का रहने वाला है। वह जन सुविधा केंद्र चलाता है। उसकी बेटी आकांक्षा सिंह (15) नूरजहां चिल्ड्रन स्कूल में 10वीं की छात्रा थी। वहीं, लालगंज में जीत बहादुर सिंह रहते हैं। उनकी परचून की दुकान है। उनके बेटे आदित्य सिंह से आकांक्षा का एक साल से अफेयर चल रहा था। आदित्य ग्रेजुएशन कर रहा है। दोनों के घर के बीच की दूरी करीब 5 किमी है।
लोगों का कहना हैं कि वह बेटी के इस रिश्ते के खिलाफ था। बेटी को आदित्य सिंह से दूर रहने के लिए बोल रहा था मगर उसके बाद भी वो अपने प्रेमी से मिलती रही।
शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे आकांक्षा अपनी मां शशिकला सिंह को लेकर लालगंज पुलिस चौकी के पास न्यू वेलकम फैमिली रेस्टोरेंट पहुंची। वहां उसका बॉयफ्रेंड आदित्य सिंह पहले से था। मौके पर पहुंचे पिता ने घटना को दिया अंजाम।
एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि लड़की, अपनी मां के साथ एक लड़के से बातचीत कर रही थी। इसी बीच लड़की का पिता आ गया। उसने बिना कुछ बोले गुस्से में लाइसेंसी पिस्टल से लड़की और लड़के को गोली मार दी और मौके से भाग गया।
पुलिस आरोपी के तलाश में जुटी हुई हैं और जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया है।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें