गाजीपुर। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश जनपद शाखा गाजीपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव पूर्व घोषित सूचना के अनुसार कृषि भवन में सम्पन्न हुआ जिसमें भारी गहमा गहमी के बीच मतदान प्रकिया शुरू हुई.. जिसमें रजनीश पाल अध्यक्ष.एवं श्री.राकेश सरोज. जिलामंत्री निर्वाचित हुए, नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ प्रांतीय पर्यवेक्षक जय प्रकाश गुप्ता ने दिलाई। अधिवेशन सभा की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष अम्बिका दूबे ने की, अधिवेशन में मुख्य रूप से सुभाष सिंह, अरुण सिंह, बृजेश यादव, सूर्य कांत कुमार, राम अवध यादव, जय प्रकाश विश्वकर्मा, अतुल यादव, श्रीमती तृप्ति पांडेय , विनीता सिंह, ममता यादव, छाया सिंह, साधना, अंकिता मौर्या, आरती बिन्द, अतुल प्रकाश यादव, आदि ने संबोधित किया, सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद, आभार अधिवेशन के संयोजक डा भास्कर दुबे ने व्यक्त किया।
नव निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची निम्नवत है👇
जिलाध्यक्ष: रजनीश पाल
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: श्रवण कुमार सिंह
जिला मंत्री: राकेश सरोज
संगठन मंत्री: अखिलेंद्र सिंह..
कोषाध्यक्ष: जय प्रकाश विश्व कर्मा
डॉ.भास्कर दूबे पूर्व जिलाध्यक्ष (संयोजक) अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश जनपद शाखा गाजीपुर।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें