JAUNPUR: चार साल की मासूम के साथ 12 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म,घटना के दौरान दो और नाबालिग रहे मौजूद

JAUNPUR: चार साल की मासूम के साथ 12 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म,घटना के दौरान दो और नाबालिग रहे मौजूद

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की मासूम के साथ रविवार को 12 साल के लड़के ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि घटना के दौरान दो और नाबालिग बालक वहां मौजूद थे, जिनकी उम्र 12 साल से कम है।

आरोपियों में रिश्ते में चचेरे चाचा लगने वाले 2 लोग शामिल हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि एक गांव निवासी चार साल की मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। वहीं आरोपी भी खेल रहे थे। उनमें से 12 वर्षीय लड़का उसे बहकाकर थोड़ी दूर स्थित बाग में ले गया। आरोप है कि लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि उसके दोनों चचेरे चाचा बगल में खड़े थे। मासूम को खून निकलते देख तीनों उसे छोड़कर वहां से भाग गए। मासूम ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। जिस पर पूछने गई उसकी मां व आरोपी के परिजनों में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर मारपीट की स्थिति पैदा हो गई। पीड़िता के परिजनों ने डॉयल 112 पर घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मासूम को सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टर ने मेडिकल के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। साभार ए यू।

सांकेतिक चित्र 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने