जौनपुर। शारदीय नवरात्र के मौके पर जौनपुर डिपो से हर आधे घंटे पर पर विंध्याचल के लिए बस उपलब्ध रहेगी। लोगों की सुविधा के लिए डिपो में 20 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इन बसों का संचालन सुबह पांच बजे से शुरू करा दिया जाएगा।
इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जौनपुर रोडवेज डिपो के इंचार्ज बीके सिंह ने बताया कि डिपो में कुल 103 बसें हैं। जो रोजाना विभिन्न मार्गों पर संचालित की जा रही हैं। डिपो की बसों से हर दिन करीब नौ हजार यात्री यात्रा करते हैं। सोमवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहा है। ऐसे में देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ेगी। इसके मद्देनजर जौनपुर डिपो से जगत जननी मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए विंध्य धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 20 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि इन बसों का संचालन सुबह पांच बजे से शुरू हो जाएगा। डिपो में हर आधे में बस उपलब्ध रहेगी। अतिरिक्त बसों के संचालन से श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी। कुछ लोकल रूटों पर फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। ताकि उन रूटों से बसें कम कर अतिरिक्त बसों की संख्या पूरी की जा सके। उन्होंने बताया कि नवरात्र में देवी के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो, इसके लिए 20 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। साभार ए यू।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें