आजमगढ़ । जिले के बिलरियागंज थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात मुठभेड़ में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। इसके ऊपर 25000 हजार का इनाम था। आरोपी के खिलाफ 30 मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश का नाम आदिल पुत्र निजामुद्दीन है।
आरोपी के कब्जे से तमंचा कारतूस और 2000 रुपए नकद के साथ-साथ एक अपाचे बाइक भी बरामद की गई है। अभियुक्त के खिलाफ अवैध हथियार रखने, चोरी लूट डकैती गौ तस्करी गोवध करने के आरोप थे। इसके साथी आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जा चुकी है।
अक्टूबर 2024 में दर्ज हुआ था मुकदमा
18 अक्टूबर 2024 को सोनी यादव नाम की महिला ने बिलरियागंज थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में बताया था कि कुछ अज्ञात चोरों ने उनकी भैंस चोरी कर ली है। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इस घटना का संज्ञान लेते हुए जिले एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया था। आरोपी पर 25000 हजार का इनाम भी घोषित किया था। इसी क्रम में पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
पुलिस पर की फायरिंग
बिलरियागंज थाने की पुलिस को चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि 25000 का इनामी महाराजगंज थाना क्षेत्र से आ रहा है। जगजीवनपुर नहर पड़कर कहीं जाने वाला है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने जब आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गई काउंटर फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी।
इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। इस बारे में जिले के एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आदिल के ऊपर आजमगढ़ जिले के कई थाना क्षेत्र में 30 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। इस ऑपरेशन में बिलरियागंज थाने के प्रभारी सुनील कुमार दुबे शामिल रहे।
![]() |
पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें